अनूपशहर: ‘श्री सनातन धर्म पत्रिका’ के विक्रमी संवत 2083 अंक का भव्य विमोचन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जपद के अनूपशहर श्रीराम चरितमानस प्रचार समिति (रजि.) के तत्वावधान में बुधवार को ‘श्री सनातन धर्म पत्रिका’ के नवीन अंक (विक्रमी संवत 2083) का गरिमामय विमोचन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जपद के अनूपशहर श्रीराम चरितमानस प्रचार समिति (रजि.) के तत्वावधान में बुधवार को ‘श्री सनातन धर्म पत्रिका’ के नवीन अंक (विक्रमी संवत 2083) का गरिमामय विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष इंद्रमणि वार्ष्णेय के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें समिति के पदाधिकारियों और गणमान्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पत्रिका में मिलेगी पंचांग और मुहूर्त की सटीक जानकारी

विमोचन के अवसर पर अध्यक्ष इंद्रमणि वार्ष्णेय ने बताया कि यह पत्रिका सनातन परिवारों के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शिका सिद्ध होगी। इसमें वर्ष भर के पंचांग, प्रमुख पर्व-त्योहार, पंचक, ग्रहण काल, एकादशी व्रत और विवाह के शुभ मुहूर्त जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां संकलित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस पंचांग की रचना सुप्रसिद्ध विद्वान स्व. पं. त्रिवेणी शंकर के आत्मज और भारतीय सेना के अवकाश प्राप्त धर्माचार्य पं. नरेंद्र शर्मा द्वारा की गई है।

नगर में किया जाएगा निःशुल्क वितरण

समिति की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस पत्रिका का पूरे नगर में निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

विमोचन के अवसर पर उपस्थित रहे प्रमुख सदस्य
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समिति की पूरी टीम ने सहभागिता की। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में शामिल रहे:

संस्थापक: हरिओम वार्ष्णेय

संरक्षक: अशोक शर्मा, योगेश कुमार युगल, दिनेश शिवा

पदाधिकारी: उपाध्यक्ष विनोद शर्मा व दीपांश गर्ग, महासचिव प्रसून वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष ओमदत्त वार्ष्णेय।

विधिक एवं प्रबंधन: एडवोकेट पीयूष गोयल (विधिक सलाहकार), अक्षांश गर्ग (ऑडिटर), अनुराग अग्रवाल (मीडिया प्रभारी)।

साथ ही हरिओम रस्तोगी, प्रशांत गर्ग, विकास गर्ग, अमन वर्मा, दीपेंद्र गुप्ता, नीरज गर्ग और अन्नू गोयल सहित अन्य सदस्यों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.