महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बागापार-झंझनपुर मार्ग पर बुधवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बागापार-झंझनपुर मार्ग पर बुधवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ पेट्रोल पंप के पास स्थित ड्रेन पुलिया पर डायल 112 की पुलिस पीआरवी और बारातियों से भरी एक अर्टिगा कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पुलिस वाहन में सवार दो महिला कांस्टेबल और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बताते चले की बुधवार रात करीब 7:30 बजे डायल 112 की गाड़ी ड्यूटी के सिलसिले में बागापार की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बारातियों की तेज रफ्तार अर्टिगा कार से पुलिस वाहन की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही जटाशंकर सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए उपचार हेतु जिला अस्पताल महराजगंज भिजवाया गया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण पुलिया के पास सड़क का संकरा होना और दोनों वाहनों की तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर बाधित यातायात को सुचारु कराया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के भेड़ीहारी नहर पुल के पास बुधवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेपाल से एक बारात में शामिल होकर बाइक से लौट रहे दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। pic.twitter.com/z91zy1TEAR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 12, 2026






















