महराजगंज: आनंद नगर में व्यापारियों का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी नगर पंचायत कार्यालय का घेराव

फरेंदा/आनंदनगर

महराजगंज आदर्श नगर पंचायत आनंद नगर में अपनी मांगों को लेकर व्यापारियों का आक्रोश गहराता जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज आदर्श नगर पंचायत आनंद नगर में अपनी मांगों को लेकर व्यापारियों का आक्रोश गहराता जा रहा है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन टाउन एरिया के व्यापारियों ने लामबंद होकर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। व्यापारियों की एकजुटता से कार्यालय में कामकाज भी प्रभावित हुआ।

24 लाख की आरसी माफ करने की मांग

धरने पर बैठे सभी 42 दुकानों के दुकानदारों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों का मुख्य विरोध भारी-भरकम रिकवरी को लेकर है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रत्येक दुकानदार पर लगभग 24 लाख रुपये के आसपास की आरसी जारी की गई है, जिसे भर पाना उनके लिए असंभव है। सभी व्यापारियों ने एक स्वर में मांग की है कि इस पूरी धनराशि को तत्काल प्रभाव से माफ किया जाए।

धरना प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उन पर जबरन आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और आरसी वापस नहीं ली जाती, तब तक उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से अजय कुमार गुप्ता, अजय प्रजापति, राहुल जायसवाल, अखिलेश वर्मा, मधुरेश यादव, अमित चौरसिया, जयराम शर्मा, राजेश मोदी, अतुल जायसवाल, शुभम जायसवाल, संजय अग्रहरी, मनोज शर्मा, सुरेश कसौधन, राकेश जयसवाल, ऋषभ जायसवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.