महराजगंज

जनपद महराजगंज के गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चनप्पा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की गहन समीक्षा की। बैठक में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी सहित सभी एएसपी, सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चनप्पा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की गहन समीक्षा की। बैठक में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी सहित सभी एएसपी, सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब, मादक पदार्थों व पशु तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के लिए ‘यक्ष ऐप’ का प्रभावी उपयोग करने, थानों के सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और आगामी गणेश चतुर्थी के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठकें करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान डीआईजी ने हत्या, महिला अपराध, गैंगस्टर और अपहरण जैसे संवेदनशील मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर जनपद के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर संतोष जताया और इसे बनाए रखने को कहा। साथ ही साइबर अपराध नियंत्रण, एंटी रोमियो स्क्वाड, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और यूपी-112 के रिस्पांस टाइम को और बेहतर करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण भी किया।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












