सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली।
भगतसिंहनगर निवासी परवेज खान गिरफ्तार
थाना सिद्धार्थनगर के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 246/26 (धारा 64(1), 333 बीएनएस) से संबंधित आरोपी परवेज खान (पुत्र स्व. अकबाल खान, निवासी मोहल्ला भगतसिंहनगर) को धर दबोचा।
आरोपी को भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह और कांस्टेबल सूरज गुप्ता शामिल रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












