औरैया

औरैया जनपद के थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बंथरा बाजार के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक गाड़ी को रोककर चालक के साथ मारपीट करने और उसका बैग छीनकर फरार होने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के थाना बिधूना क्षेत्रांतर्गत बंथरा बाजार के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक गाड़ी को रोककर चालक के साथ मारपीट करने और उसका बैग छीनकर फरार होने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को घटना की तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। क्षेत्राधिकारी बिधूना ने बताया कि पुलिस मौके की परिस्थितियों, घटनास्थल के आसपास उपलब्ध साक्ष्यों और संदिग्धों के संबंध में गहराई से छानबीन कर रही है।
बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता है। क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













