महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना कोल्हुई क्षेत्र में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना कोल्हुई क्षेत्र में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम बटईडीहा से 46 बोरी अवैध यूरिया भारत ब्रांड बरामद की।
उपजिलाधिकारी नौतनवा कुनाल, क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा व सुदेव पटेल तथा थाना कोल्हुई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, सुरेंद्र कुमार शाह और महिला कांस्टेबल पिंकी शामिल रहीं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












