बलिया

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए उन्होंने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने शारीरिक व मानसिक फिटनेस बनाए रखने के उद्देश्य से अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ खुद भी दौड़ लगाई। इसके बाद टोलीवार ड्रिल का आयोजन किया गया।
परेड के उपरांत उन्होंने थानों व यूपी-112 के वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों और फर्स्ट एड किट का जायजा लिया। एसपी ने सभी सुरक्षा उपकरणों की नियमित सफाई, समुचित देख-रेख और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सुश्री मंजीरी राव, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास तथा पीआरओ सुशील कुमार शुक्ला मौजूद रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












