औरैया: राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, सुशील पाण्डेय अध्यक्ष और हरिभानु अवस्थी बने महामंत्री

औरैया

औरैया जनपद के मंगलवार को ‘राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन’ के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के मंगलवार को ‘राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन’ के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान के बाद घोषित परिणामों में सुशील कुमार पाण्डेय ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की, वहीं हरिभानु अवस्थी को निर्विरोध महामंत्री चुना गया। नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।

त्रिकोणीय मुकाबले में सुशील पाण्डेय ने मारी बाजी

अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के उपरांत निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुशील कुमार पाण्डेय को सर्वाधिक 45 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामबाबू पाण्डेय को 19 मत और आनंद प्रसाद चतुर्वेदी को मात्र 8 मतों से संतोष करना पड़ा। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी
चुनाव में कई महत्वपूर्ण पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिससे संगठन की एकजुटता प्रदर्शित हुई। नई कार्यकारिणी का स्वरूप इस प्रकार है:

उपाध्यक्ष: अरविन्द सिंह तोमर (मनोनीत)

महामंत्री: हरिभानु अवस्थी (निर्विरोध)

मंत्री: दुली चन्द्र (निर्विरोध)

कोषाध्यक्ष: अरविन्द कुमार तिवारी (निर्विरोध)

पुस्तकालयाध्यक्ष: संत कुमार अवस्थी (मनोनीत)

लेखा परीक्षक: वीरेन्द्र कुमार (मनोनीत)

कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ समिति

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राज्यपाल सिंह, प्रदीप कुमार, नितिन भारती और रामबाबू सिंह सेंगर को मनोनीत किया गया है। वहीं, संगठन के मार्गदर्शन हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता समिति में ज्ञानेन्द्र मोहन तिवारी, राजेश कुमार त्रिपाठी, सतीश चन्द्र द्विवेदी, बृजेन्द्र स्वरूप पाण्डेय और विनोद कुमार तिवारी एडवोकेट को शामिल किया गया है।

अधिवक्ता हितों के लिए रहेंगे समर्पित

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और संगठन की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा के साथ अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.