पचपेड़वा: शिवगढ़ धाम में घाट और हॉल निर्माण का शिलान्यास, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पचपेड़वा

बलरामपुर जनपद नगर पंचायत पचपेड़वा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिवगढ़ धाम के कायाकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद नगर पंचायत पचपेड़वा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिवगढ़ धाम के कायाकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पवित्र धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु घाट निर्माण एवं सामूहिक कार्यक्रमों के लिए हॉल निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ।

जनप्रतिनिधियों ने किया विधि-विधान से पूजन

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह और ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान शिवगढ़ धाम के सुंदरीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिससे इस पवित्र स्थल को एक नई पहचान मिल सके।

नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि शिवगढ़ धाम क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। यहाँ घाट बनने से जल-पूजन और स्नान में सुगमता होगी, वहीं हॉल निर्माण से सामूहिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। पूर्व विधायक शैलेश सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के लिए आवश्यक है।

निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना से स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.