अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’: बुलंदशहर की बेटियों और महिलाओं का हुआ भव्य सम्मान

बुलंदशहर

बुलंदशहर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर आज रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर ऑडिटोरियम में ‘पिंक रोजगार महाकुंभ 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर आज रविवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर ऑडिटोरियम में ‘पिंक रोजगार महाकुंभ 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। लखनऊ में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बुलंदशहर के विकास भवन सभागार में किया गया, जहाँ जनपद की मेधावी बेटियों और उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया।

लखनऊ में मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की लाभार्थियों को सम्मानित किया और नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही ‘रोजगार संगम पोर्टल’ के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग की गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और वर्दी हेतु 3,849 लाख रुपये की धनराशि का डीबीटी (DBT) के माध्यम से डिजिटल अंतरण किया गया। कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थियों को चेक और मेधावी बालिकाओं को ‘नारी शक्ति अवॉर्ड’ से नवाजा गया।

बुलंदशहर विकास भवन में गूँजी सफलता की कहानियाँ

बुलंदशहर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रुति, विधायक सिकंदराबाद श्री लक्ष्मीराज सिंह, विधायक स्याना देवेंद्र सिंह लोधी, मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल और नपा अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने शिरकत की।

अतिथियों द्वारा जनपद की निम्नलिखित प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया:

शिक्षा क्षेत्र: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की 15 मेधावी बालिकाएं।

खेल जगत: वुशू की 05 नेशनल चैंपियन बालिकाएं।

स्वावलंबन: स्वयं सहायता समूहों के संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 05 महिलाएं।

नियुक्ति पत्र: नवनियुक्त मुख्य सेविका निशा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त एनआरएलएम सूबेदार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी और महिला कल्याण अधिकारी रूचिका सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.