कैंपियरगंज: भीषण आंधी-तूफान के बीच झोपड़ी पर गिरा भारी पेड़, मलबे में दबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

गोरखपुर

गोरखपुर जनपदके कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर द्वितीय के टोला गजरहिया में शनिवार को मौसम के खतरनाक तेवर ने एक बड़े हादसे को अंजाम दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

गोरखपुर जनपदके कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर द्वितीय के टोला गजरहिया में शनिवार को मौसम के खतरनाक तेवर ने एक बड़े हादसे को अंजाम दिया। तेज बारिश, आंधी और तूफान के बीच अचानक एक कच्ची झोपड़ी पर भारी-भरकम पेड़ आ गिरा। इस भीषण हादसे में झोपड़ी के अंदर मौजूद चार लोग मलबे और पेड़ के नीचे दब गए। स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कोशिशों से सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीन लोगों की सांसें थम चुकी थीं।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 13 वर्षीय किशन पुत्र हीरालाल, 45 वर्षीय सुभाष पुत्र भुल्लुर और 40 वर्षीय ज्ञानमती पत्नी महानंद के रूप में हुई है। वहीं, इस दुर्घटना में 50 वर्षीय श्याम मिलन पुत्र रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

विधायक फतेह बहादुर सिंह ने लिया जायजा

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह खराब मौसम और भारी बारिश के बीच तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने खुद खड़े होकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने घायल व्यक्ति के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.