औरैया
औरैया जनपद के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बिधूना थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बिधूना थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाबालिग से संबंधित गंभीर अपराध और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
तहसील के पीछे से हुई गिरफ्तारी
थाना बिधूना के उपनिरीक्षक राजेश कुमार और हमराह कांस्टेबल प्रवल कुमार द्वारा की गई प्रभावी घेराबंदी के दौरान, अभियुक्त रमन कुमार (उम्र लगभग 19 वर्ष), पुत्र राजू सविता, निवासी ग्राम जुगराजपुर, थाना बिधूना को बिधूना तहसील के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा
पकड़ा गया अभियुक्त थाने में पंजीकृत मुकदमा संख्या 89/26 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 351(2), 65(1) और 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मी सम्मानित, एएसपी ने बढ़ाया उत्साहhttps://t.co/1m7K8OpFyG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 8, 2026























