औरैया
औरैया जनपद के अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बेला थाना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बेला थाना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
थाना बेला के उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी ने अपनी टीम के साथ प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त श्याम बाबू (उम्र 55 वर्ष), पुत्र जाहर सिंह, निवासी कस्बा व थाना बेला को उसके निवास स्थान के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, उक्त अभियुक्त न्यायालय द्वारा जारी वारंट (मुकदमा नंबर 1170/16) के मामले में वांछित था। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय दंड विधान (IPC) की धारा 323, 325, 504, 506 और 427 के तहत मामला पंजीकृत था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
बागपत: कानून व्यवस्था को धार देने के लिए एसपी ने किया बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और दारोगा इधर से उधरhttps://t.co/0nNhrxTHeh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 7, 2026























