कौशाम्बी: संपत्ति विवाद में पोते ने बाबा को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में सनसनी

कौशाम्बी  

कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धमावा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धमावा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ संपत्ति के विवाद में एक कलयुगी नाती पोते ने अपने ही सगे बाबा की धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

खेत में काम करते समय किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बाबूलाल सरोज अपने खेत में मौजूद थे, तभी उनके पोते नितिन ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपी ने धारदार हथियार से बाबा की गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे बाबूलाल की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नितिन मौके से फरार होने में सफल रहा।

लंबे समय से चल रहा था विवाद

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतक बाबूलाल और उनके पोते नितिन के बीच काफी समय से प्रॉपर्टी और पैसों के लेन-देन को लेकर खींचतान चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने इस खौफनाक कदम को उठाया।

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

Voice Of News 24