सिद्धार्थनगर: कार और बाइक की भिड़ंत में दो किशोर घायल, कार के नीचे फंसी बाइक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांसी-धानी मार्ग पर स्थित सेमरा मुस्तहकम गांव के कशीरन कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर लगभग 1 बजे बांसी की ओर से आ रही बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों किशोर छिटककर दूर जा गिरे, जबकि उनकी बाइक कार के अगले हिस्से के नीचे जा फंसी। दुर्घटना होते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही खेसरहा थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों की पहचान बनौली निवासी 14 वर्षीय अंश त्रिपाठी और 16 वर्षीय निरहू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों घायल किशोरों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा भिजवाया, जहाँ उनका इलाज जारी है।खेसरहा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

Voice Of News24