बुलंदशहर: किसान के बेटे का सपना हुआ साकार, BSF ट्रेनिंग के लिए गाजे-बाजे के साथ हुई विदाई

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई तहसील अंतर्गत ग्राम मुमरेजपुर में उस समय जश्न और गौरव का माहौल देखने को मिला, जब एक किसान के बेटे ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल BSF में चयनित होकर गांव का मान बढ़ाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई तहसील अंतर्गत ग्राम मुमरेजपुर में उस समय जश्न और गौरव का माहौल देखने को मिला, जब एक किसान के बेटे ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल BSF में चयनित होकर गांव का मान बढ़ाया। मुमरेजपुर निवासी देवदत्त सिंह उर्फ देवा के पुत्र विपिन कुमार प्रशिक्षण के लिए महाराष्ट्र के लातूर स्थित एसटीपी बीएसएफ चकोर ट्रेनिंग सेंटर के लिए रवाना हुए।

विपिन कुमार बचपन से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उनका सदैव से लक्ष्य देश की सेवा करना रहा है। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। उनके पिता देवदत्त सिंह ने गर्व के साथ बताया कि विपिन शुरू से ही काफी मेहनती रहे हैं और आज उनका देश सेवा का सपना पूरा होने पर पूरे परिवार और गांव में खुशी की लहर है।

विपिन की रवानगी के समय पूरा गांव देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। युवाओं और ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘अमर शहीद सरदार भगत सिंह अमर रहें’ जैसे नारों से आसमान गूंज उठा। इस भावुक और गौरवपूर्ण विदाई के अवसर पर गांधी सिंह, दरबारी सिंह, भरत सिंह, नरेश कुमार, पत्रकार राजेश कुमार, जय भगवान सिंह और सत्येंद्र कुमार उर्फ सत्तू दादा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.