अनूपशहर: छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, कांग्रेस नेताओं ने कैंप लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ‘छोटी काशी’ कहे जाने वाले अनूपशहर में स्थित प्राचीन बाबा दीनदयाल मंदिर पर आयोजित विशाल मेले में मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के ‘छोटी काशी’ कहे जाने वाले अनूपशहर में स्थित प्राचीन बाबा दीनदयाल मंदिर पर आयोजित विशाल मेले में मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला कोऑर्डिनेटर (मनरेगा) प्रज्ञा गौड़ और उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने पार्टी नेताओं के साथ मिलकर एक विशेष होली मिलन कैंप लगाया और दर्शनार्थियों का अभिनंदन किया।

मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रज्ञा गौड़ ने कहा कि होली का यह पावन पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने का संदेश देता है। वहीं, ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र और देश की खुशहाली के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मेले के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की अनुपम झलक भी देखने को मिली, जहाँ हिंदू, मुस्लिम और सिख भाइयों ने एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की बधाई साझा की।

कांग्रेस के इस शिविर में विभिन्न दलों के नेताओं, समाजसेवियों और पत्रकारों ने भी शिरकत की। इस गरिमामयी आयोजन में वरिष्ठ नेता बबलू कुरैशी, उपाध्यक्ष प्रभारी सलाम खां, प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, मोहन शरीन, राजेंद्र शर्मा, कौशल शर्मा, प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा और आदित्य गौड़ सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

 

Voice Of News24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.