सिसवा बाजार: कड़ी सुरक्षा के बीच गरुड़ रथ पर निकली भव्य नरसिंह शोभायात्रा, मटकी फोड़कर मनाई गई होली

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार में हिंदू कल्याण मंच द्वारा होली के पावन अवसर पर परंपरागत ‘नरसिंह शोभायात्रा’ बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार में हिंदू कल्याण मंच द्वारा होली के पावन अवसर पर परंपरागत ‘नरसिंह शोभायात्रा’ बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस भव्य रथ यात्रा का शुभारंभ श्रीराम जानकी मंदिर से पूजन-अर्चन के बाद हुआ, जिसमें भगवान नरसिंह और प्रभु श्रीराम की आरती उतारी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह विभाग प्रचारक अजीत जी ने होली के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात गाजे-बाजे और अबीर-गुलाल के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—स्टेट चौक, सब्जीमंडी, श्याम मंदिर, पुरानी पुलिस चौकी और गोपालनगर से होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर पहुँची। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा की और जगह-जगह लगाए गए प्रतीकात्मक मटकों को गरुड़ रथ के पहुँचने पर सामूहिक रूप से फोड़ा गया।

सुरक्षा की दृष्टि से कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और सिसवा चौकी पुलिस बल पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहा। हिंदू कल्याण मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्देशिया ने सभी नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, जिला प्रचारक विनय जी, नितेश श्रीवास्तव, रवि यादव और विकास जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में रामभक्त और नगरवासी मौजूद रहे।

 

Voice Of News24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.