महराजगंज: नशे में धुत बोलेरो चालक ने परिवार को रौंदा, पति-पत्नी और बेटी की हालत नाजुक

महराजगंज

महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में होली के उल्लास के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र में होली के उल्लास के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित बोलेरो ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की चिंताजनक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बरदहिया बाजार निवासी अवधेश अग्रहरि, उनकी पत्नी रीता अग्रहरि और पुत्री अनन्या अग्रहरि अपने एक आवास से दूसरे आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो (संख्या UP53BU2442) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि बोलेरो चालक शराब के नशे में धुत था और बेहद लापरवाही से वाहन चला रहा था।

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के सदस्य इंद्रजीत अग्रहरि ने फरेंदा थाने में तहरीर देकर वाहन मालिक और चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों को जल्द सजा दिलाने की अपील की है।फरेंदा थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News24