हापुड़
हापुड़ जनपद के थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सपनावत में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सपनावत में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अचानक हुई इस हिंसक झड़प से गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों में योगेंद्र नामक व्यक्ति की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, योगेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं।
कपूरपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की गहन तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में निगरानी रखी जा रही है।
बुलंदशहर: होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, सड़कों पर उतरा पुलिस प्रशासन; सीओ डिबाई ने संभाली कमानhttps://t.co/HksrFCOpYE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 4, 2026






















