रायबरेली
रायबरेली जनपद के रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ रिश्तों का कत्ल करते हुए एक कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रायबरेली जनपद के रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ रिश्तों का कत्ल करते हुए एक कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला ग्राम रानीखेड़ा का है, जिसका खुलासा पुलिस की गहन छानबीन के बाद हुआ है।
पुलिस जांच में निकलकर आया कि मृतक युवक का अपनी सौतेली मां के साथ विवाद हुआ था, जिसमें उसने मां के साथ मारपीट की थी। इसी बात से आक्रोशित होकर पिता ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपने पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। शुरुआत में इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन शक होने पर जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, तो हत्या की परतें खुलती चली गईं।
बछरावां पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पिता और घटना में शामिल एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
बुलंदशहर: होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, सड़कों पर उतरा पुलिस प्रशासन; सीओ डिबाई ने संभाली कमानhttps://t.co/HksrFCOpYE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 4, 2026























