किसान नेता देवेंद्र बाना को जान से मारने की धमकी, दो दबंगों पर मुकदमा दर्ज

हापुड़

हापुड़ जनपद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारतीय किसान यूनियन भाकियू लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बाना को जान से मारने की धमकी दी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) लोकहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बाना को जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि क्षेत्र के दो दबंगों ने न केवल उनके साथ अभद्रता की, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र का है। पीड़ित किसान नेता देवेंद्र बाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोनू और सौरभ नाम के दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस हमले के बाद स्थानीय किसानों में खासा रोष व्याप्त है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सोनू और सौरभ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24