घुघली: शीशम के पेड़ से लटकता मिला कुशीनगर के युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरवा खुर्द और बल्लो सिवान के बीच बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरवा खुर्द और बल्लो सिवान के बीच बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। होली के अगले दिन हुई इस दुखद घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की।

सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे जब ग्रामीण सिवान की ओर गए, तो उन्होंने एक युवक का शव शीशम के पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटकता हुआ देखा। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर घुघली थाना पुलिस तत्काल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

कुशीनगर का निवासी निकला मृतक

पुलिस ने मौके की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर उसकी शिनाख्त की कोशिश की। तलाशी के दौरान मृतक की पहचान विकास पुत्र योगेंद्र के रूप में हुई, जो पड़ोसी जनपद कुशीनगर के थाना कप्तानगंज के ग्राम पचाड का निवासी बताया जा रहा है। युवक का शव अपने जिले से दूर घुघली क्षेत्र में मिलने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार, जांच जारी

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घुघली पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है या इसके पीछे कोई और साजिश है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के गांव पचाड में मातम का माहौल है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.