औरैया: होली और रमजान को लेकर पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान, अछल्दा के गौतला में किया फ्लैग मार्च

औरैया

औरैया जनपद के आगामी होली, रमजान और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए औरैया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के आगामी होली, रमजान और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए औरैया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव गौतला में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया।

अधिकारियों ने गांव की गलियों और मुख्य चौराहों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी अभिषेक भारती ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों या शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी अछल्दा पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण और मजबूत हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.