बलरामपुर: आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, SSB के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर पर किया फ्लैग मार्च

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए बलरामपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए बलरामपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। शनिवार, 26 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जनपदीय पुलिस और SSB (सशस्त्र सीमा बल) की संयुक्त टीमों ने पूरे जिले सहित भारत-नेपाल सीमा पर सघन पैदल गश्त की।एसपी के आदेश पर सभी थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर गश्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस ने अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक गतिविधि नजर आए, तो तुरंत डायल 112 या स्थानीय थाने को सूचित करें।

नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने बॉर्डर पर फ्लैग मार्च किया।

सीमा से सटे गांवों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली गई।मादक पदार्थों की तस्करी, मानव एवं गौ-तस्करी और अवैध कटान जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। ग्राम सुरक्षा समितियों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

बलरामपुर पुलिस द्वारा यातायात प्रबंधन और संदिग्धों की निगरानी के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। एसपी विकास कुमार ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.