लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के उचौलिया थाना क्षेत्र के कोटरा कट के पास बुधवार सुबह एक बेकाबू डीसीएम ने स्कूली बस को पीछे से टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के उचौलिया थाना क्षेत्र के कोटरा कट के पास बुधवार सुबह एक बेकाबू डीसीएम ने स्कूली बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बस चालक और कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:00 बजे ‘बाबा के पब्लिक स्कूल’ की बस लगभग 25 बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे घायल बच्चों और चालक को बाहर निकाला।
हादसे में बस चालक रामलखन के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कक्षा 8 की छात्रा आरुषि और संध्या समेत तीन अन्य बच्चे घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और डीसीएम चालक व हेल्पर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













