लखीमपुर
लखीमपुर जनपद के स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी, बलूडीह में सीबीएसई क्लस्टर-IV वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालिका वर्ग का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर जनपद के स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी, बलूडीह में सीबीएसई क्लस्टर-IV वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालिका वर्ग का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
प्रबंध निदेशक प्रशांत मिश्रा ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की मेजबानी को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। शैक्षिक निदेशक आलोक मिश्रा ने निष्पक्षता व खेल भावना के साथ प्रतियोगिता कराने की रूपरेखा प्रस्तुत की।उद्घाटन के पश्चात अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले खेले गए। अंडर-19 वर्ग में यश विद्या मंदिर फैजाबाद ने सीएमकेपी यूपी सैनिक स्कूल लखनऊ को हराया, जबकि फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल शाहजहाँपुर ने एआईएमएस इंटरनेशनल स्कूल बहराइच पर जीत दर्ज की। वहीं अंडर-17 वर्ग में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर खीरी ने मेजबान ग्रीन फील्ड एकेडमी को पराजित किया, और डीपीएस लखनऊ ने एसपीएस ग्लोबल स्कूल इटावा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












