चंदौली :अजब-गजब: तीन बच्चों की मां को बेटे की उम्र के युवक से हुआ प्यार, पति ने रजामंदी से कराई शादी

चंदौली

चंदौली: जनपद के सकलडीहा तहसील क्षेत्र से एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तीन बच्चों की मां का दिल अपने बेटे की उम्र के एक युवक पर आ गया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

चंदौली: जनपद के सकलडीहा तहसील क्षेत्र से एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तीन बच्चों की मां का दिल अपने बेटे की उम्र के एक युवक पर आ गया। लंबे समय तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद महिला ने अपने पति के सामने प्रेमी के साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे पति ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद पति की ही मौजूदगी में महिला ने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए।

पति की मौजूदगी में संपन्न हुई शादी

मिली जानकारी के अनुसार, महिला और युवक के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। जब इस बात का खुलासा हुआ, तो महिला ने छिपने के बजाय सीधे अपने पति से बात की और प्रेमी के साथ रहने व शादी करने की इच्छा जताई। पति ने बिना किसी विवाद के शादी के लिए अपनी सहमति दे दी और उसकी मौजूदगी में ही विवाह की रस्म अदा की गई।

पति मारते-पीटते थे, नहीं देते थे खर्चा

शादी के बाद जब महिला से इस कदम के बारे में पूछा गया तो उसने पति पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने कहा मेरे पति मेरे साथ मारपीट करते थे और घर चलाने व खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। इसी वजह से मैंने यह कदम उठाया है।

बच्चों की जिम्मेदारी पति के पास

महिला ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके तीन बच्चे हैं और वे सभी अपने पिता (महिला के पहले पति) के पास ही रहेंगे। पति भी बच्चों की परवरिश करने और उन्हें अपने पास रखने के लिए तैयार हो गया है।चंदौली के सकलडीहा इलाके में हुई यह अनोखी शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.