सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्त

महराजगंज

महराजगंज जनपद के के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर में मंगलवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर में मंगलवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर सरकारी खलिहान की करीब 40 डिसमिल भूमि को दो दशक पुराने अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, बेशकीमती खलिहान की जमीन पर कुछ लोगों ने लंबे समय से कच्चे मकान और बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा कर रखा था। प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी कब्जाधारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया।

इसके बाद हरकत में आई संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को मिनटों में जमींदोज कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का उल्लंघन कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.