हापुड़
हापुड़ जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मेरठ मंडल के मंडलायुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने बुधवार को हापुड़ जिले की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मेरठ मंडल के मंडलायुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने हापुड़ जिले की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर फैली गंदगी और अपर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था देखकर मंडलायुक्त का पारा चढ़ गया।
डीएम-एसएसपी की मौजूदगी में ईओ को फटकार
निरीक्षण के दौरान हापुड़ की जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भी मौके पर मौजूद थे। घाटों पर बदहाली और तैयारियों में ढिलाई देख मंडलायुक्त ने नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (EO) पवित्रा त्रिपाठी को कड़ी फटकार लगाई।
अव्यवस्थाओं पर सख्त नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने ईओ से पूछा
“क्या तैयारी कर रखी है आप लोगों ने? यहां क्या हम घूमने आए हैं?
व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के कड़े निर्देश
मंडलायुक्त ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निम्नलिखित व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर पूरी करने के आदेश दिए:
सफाई और लाइटिंग: घाटों और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर चौबीसों घंटे निर्बाध प्रकाश (लाइटिंग) और स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।
सुरक्षा एवं सहायता: श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और सहायता केंद्रों को तत्काल क्रियाशील किया जाए।
लापरवाही पर कार्रवाई: काम में हीला-हवाली करने वाले संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
हापुड़ प्रशासन को सभी लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कर अंतिम रूप देने की हिदायत दी गई है।
हापुड़ जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मेरठ मंडल के मंडलायुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने हापुड़ जिले की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। pic.twitter.com/XfY5FiMugZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













