राजघाट के श्याम प्रेमियों ने बहजोई में किए बाबा के दर्शन, भव्य निशान यात्रा में हुए शामिल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई बहजोई रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के तीर्थस्थली राजघाट से बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी संभल जनपद के बहजोई स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुँचे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई बहजोई रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के तीर्थस्थली राजघाट से बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी संभल जनपद के बहजोई स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुँचे। यहाँ श्रद्धालुओं ने विधिविधान से दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस विशेष अवसर पर मंदिर प्रांगण से एक भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया और बाबा की दिव्य आरती उतारी। इसके पश्चात, श्याम प्रेमी हाथों में निशान लेकर भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस धार्मिक आयोजन में राजघाट से मुख्य रूप से जीतू पाठक, रवि गोयल, दीपक कुमार, कन्हैया लाल अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, विवेक शर्मा और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। भक्ति और सांस्कृतिक एकता का यह संगम श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.