पनियरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा चौरी तिराहे के पास बुधवार की रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 50 वर्षीय व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा चौरी तिराहे के पास बुधवार की रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 50 वर्षीय व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान जंगल बड़हरा निवासी जगदीश गुप्ता (50) पुत्र स्वर्गीय रामरतन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात जगदीश घर से बाहर निकले थे। सड़क पार कर वापस लौटते समय एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन तत्काल मौके पर पहुँचे और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पनियरा ले गए। वहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों का रोता-बिलखता परिवार छोड़ गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

गुरुवार सुबह पनियरा थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.