औरैया: अंत्येष्टि स्थल की मिट्टी में दबी मिली मोटरसाइकिल, इलाके में मचा हड़कंप

औरैया

औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम सिखू में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अंत्येष्टि स्थल (शमशान घाट) की जमीन के अंदर दबी हुई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम सिखू में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अंत्येष्टि स्थल (शमशान घाट) की जमीन के अंदर दबी हुई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण की नजर अचानक मिट्टी से बाहर दिख रहे बाइक के हिस्से पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

6 महीने से दफन थी बाइक

मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से खुदाई करवाई, तो जमीन के अंदर से एक बजाज डिस्कवर बाइक बाहर निकली। प्रारंभिक जांच और बाइक की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मोटरसाइकिल पिछले करीब 6 माह से यहाँ दबी हुई थी।

पुलिस की जांच तेज

बाइक की नंबर प्लेट पूरी तरह मिट चुकी है, जिससे तत्काल पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और अब चेसिस नंबर के जरिए इसके मालिक की तलाश शुरू कर दी गई है।

अंत्येष्टि स्थल जैसे संवेदनशील स्थान पर बाइक को दफनाने की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई बड़ी आपराधिक साजिश या लूट की वारदात तो नहीं है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.