बुलंदशहर: महामंडलेश्वर डॉ. सुरेन्द्रानंद गिरी महाराज ने जिलाधिकारी का जताया आभार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के महाशिवरात्रि और विशाल कांवड़ मेले के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुरेन्द्रानंद गिरी महाराज (पंचायती महा निर्वाणी अखाड़ा एवं केंद्रीय मार्गदर्शक, विहिप) ने जनपद प्रशासन की पीठ थपथपाई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के महाशिवरात्रि और विशाल कांवड़ मेले के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुरेन्द्रानंद गिरी महाराज (पंचायती महा निर्वाणी अखाड़ा एवं केंद्रीय मार्गदर्शक, विहिप) ने जनपद प्रशासन की पीठ थपथपाई है। बुधवार को उन्होंने जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी (ADM) से शिष्टाचार भेंट कर सफल प्रबंधन के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रशासनिक दक्षता की सराहना

महामंडलेश्वर महाराज ने विशेष रूप से रामघाट गंगा मैया पर उमड़े लगभग 30 लाख कांवड़ यात्रियों के रेले का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी विशाल संख्या के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता का जो मानक स्थापित किया, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने इसे प्रशासनिक समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

सौहार्दपूर्ण भेंट

डॉ. सुरेन्द्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सहायता और सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्रबंधन ने इस पावन पर्व को और भी सुगम बना दिया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान धर्म और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की झलक देखने को मिली। महाराज ने पूरी प्रशासनिक टीम को साधुवाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Voice Of News24