घुघली: बीडीओ आवास में निकला विशाल कोबरा, मरम्मत के दौरान मचा हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली ब्लॉक परिसर स्थित बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) आवास पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरम्मत कार्य के दौरान एक विशालकाय कोबरा सांप दिखाई दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली ब्लॉक परिसर स्थित बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) आवास पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरम्मत कार्य के दौरान एक विशालकाय कोबरा सांप दिखाई दिया।

मजदूरों के उड़े होश

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह आवास की मरम्मत का काम चल रहा था। दीवार और फर्श के पास काम कर रहे मजदूरों की नजर अचानक फुंकार मारते कोबरा पर पड़ी। सांप को देखते ही मजदूरों ने काम रोक दिया और शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। देखते ही देखते ब्लॉक परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना तत्काल घुघली वार्ड नंबर 10 निवासी सर्प विशेषज्ञ दिलीप जायसवाल को दी गई। मौके पर पहुँचे दिलीप जायसवाल ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित तरीके से कोबरा को काबू में किया और उसे डिब्बे में बंद किया। इसके बाद वन विभाग को सूचित कर सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।

सांप पकड़े जाने के बाद ब्लॉक के कर्मचारियों और बीडीओ आवास में रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.