सिद्धार्थनगर: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर भड़का आक्रोश, सिनेमाघरों पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर जनपद में विवाद गहरा गया है। बुधवार, 25 फरवरी को यादव समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय के साड़ी तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन कर फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है

सिद्धार्थनगर जनपद के फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर जनपद में विवाद गहरा गया है। बुधवार, 25 फरवरी को यादव समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय के साड़ी तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन कर फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में समाज की छवि को गलत तरीके से पेश कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची गई है।

उग्र हुआ प्रदर्शन, दी बड़ी चेतावनी

हाथों में बैनर और झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि जिले के किसी भी सिनेमा हॉल में यह फिल्म प्रदर्शित की गई, तो समाज वहां बुलडोजर चलाने से भी पीछे नहीं हटेगा। इससे पहले सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से समाज में नाराजगी और बढ़ गई है।

प्रशासनिक सतर्कता

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह विरोध केवल जिले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मांग पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। अब सभी की नजरें शासन और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

 

Voice Of News24