मधुबनी नहर पुल की रेलिंग टूटी: बड़े हादसे को दावत दे रहा प्रशासन, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के क्षेत्र के मधुबनी में नहर पर बने पुल की बदहाली स्थानीय राहगीरों के लिए काल का ग्रास साबित हो सकती है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्र के मधुबनी में नहर पर बने पुल की बदहाली स्थानीय राहगीरों के लिए काल का ग्रास साबित हो सकती है। पुल के एक हिस्से की सुरक्षा रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे यहाँ से गुजरने वाले सैकड़ों ग्रामीणों पर हर वक्त नहर में गिरने का खतरा मंडराता रहता है।

यह पुल मिश्रवलिया, पिपरिहा, मठिया, पड़री, मोरवन, मिठौरा और भागाटार जैसे दर्जनों गाँवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन यहाँ से साइकिल और दोपहिया वाहनों का भारी आवागमन रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय रोशनी की कमी और बरसात में फिसलन के कारण स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार लिखित और मौखिक सूचना दी गई, लेकिन प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द रेलिंग मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.