बिधूना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

औरैया

औरैया जनपद के अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिधूना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिधूना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस टीम ने अछल्दा रोड, कस्बा बिधूना निवासी हिमांशु गुप्ता (32 वर्ष) पुत्र महावीर गुप्ता को उसके आवास के पास से पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय प्रधान न्यायाधीश परिवार वाद, औरैया में वाद संख्या 636/24 के तहत धारा 144(3) BNSS एवं 125(3) CrPC के अंतर्गत वारंट जारी था।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अन्य वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.