औरैया
औरैया जनपद के विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत बराहार में सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत बराहार में सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भारत) ने जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
अमृत सरोवर में ‘कागजी’ खेल का आरोप
भाकियू (भारत) के प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर अवधेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि सोहनी में निर्मित अमृत सरोवर तालाब के नाम पर लाखों रुपये का बंदरबांट किया गया है। आरोप है कि धरातल पर काम न के बराबर है और केवल कागजों पर फर्जी आंकड़े दिखाकर सरकारी धन को ‘हजम’ कर लिया गया है। यही नहीं, वर्ष 2022 से 2025 के बीच पंचायत विकास के लिए आए विभिन्न मदों के बजट में भी भारी घपलेबाजी की बात सामने आ रही है।
DPRO को दी 4 दिन की मोहलत
यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता द्वारा निरंतर शिकायत करने के बावजूद जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को 4 दिन का समय दिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि यदि निर्धारित समय के भीतर बराहार पंचायत के काले कारनामों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी और DPRO को हटाने की मांग करेगी।
औरैया: तिरंगा मैदान में विधिक सेवा शिविर का आयोजन; न्याय और योजनाओं से रूबरू हुए ग्रामीणhttps://t.co/A78waklBQ6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 22, 2026





















