अछल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 अंतर्राज्यीय शातिर बकरी चोर गिरफ्तार, अवैध असलहा और चोरी की बकरियां बरामद

औरैया

औरैया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अछल्दा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अछल्दा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के दिशा-निर्देशन में अछल्दा पुलिस टीम ने रविवार को कमारा नहर पुल के पास से घेराबंदी कर 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम (उ.नि. राजेंद्र प्रसाद व उ.नि. राशिद हुसैन) ने मुखबिर की सूचना पर बेलीपुर मार्ग पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से नीरज तिवारी, सान मोहम्मद, शहादत खाँ, अकील और सोएब आलम को दबोच लिया। इनके पास से चोरी की गई 5 बकरियां, अवैध असलहा, कारतूस और नगदी बरामद हुई है।

पुलिस की मुस्तैदी

पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ धारा 305A/317(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। यह गिरोह क्षेत्र में लगातार पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस टीम में मुख्य रूप से हे.का. धीरज कुमार, का. विनोद कुमार और का. पवन प्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस अब इन अभियुक्तों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.