गोरखपुर
गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी और जालसाजी का एक गंभीर मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी और जालसाजी का एक गंभीर मामला सामने आया है। मधुबन निवासी दिनेश शुक्ल ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?
पीड़ित दिनेश शुक्ल के अनुसार, उन्होंने मौजा भेडुआ स्थित गाटा संख्या 246 में से 0.5 एकड़ जमीन बैनामे के माध्यम से खरीदी थी। आरोप है कि विक्रेता ने सड़क की तरफ की कीमती जमीन पहले ही किसी अन्य व्यक्ति (कमला गुप्ता) को बेच दी थी और पीड़ित को धोखे में रखकर पीछे की जमीन का बैनामा कर दिया।

धमकी और उत्पीड़न का आरोप
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि जब पीड़ित ने अपनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, तो विपक्षी और उनके साथ आए कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने विपक्षियों को शातिर किस्म का व्यक्ति बताते हुए अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है। फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
महराजगंज: परसा मालिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से करोड़ों की चरस बरामदhttps://t.co/NPsfdSFggz
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 20, 2026























