बुलंदशहर: सड़क हादसा नहीं, सोची-समझी हत्या; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बुना था मौत का जाल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना शिकारपुर क्षेत्र में 16 फरवरी की रात हुई नीरज नामक युवक की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना शिकारपुर क्षेत्र में 16 फरवरी की रात हुई नीरज नामक युवक की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसे पहले एक साधारण ऑटो दुर्घटना माना जा रहा था, वह वास्तव में प्रेम संबंधों में बाधा बने पति की नृशंस हत्या निकली।

साजिश का पर्दाफाश रानीवाला चौराहे के पास नीरज का शव उसके ही पलटे हुए ऑटो के नीचे दबा मिला था। पुलिस को शक तब हुआ जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दुर्घटना नहीं, बल्कि गला घोंटना  सामने आया। जाँच में पता चला कि मृतक की पत्नी पूजा के गौरव उर्फ रोहित के साथ अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी नीरज को हो गई थी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम योजना के अनुसार, 16 फरवरी की रात गौरव अपने साथी ओमवीर के साथ नीरज को ट्यूबवेल पर ले गया और उसे अत्यधिक शराब पिलाई। नशे में धुत होने पर रानीवाला चौराहे के पास गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को ‘हादसे’ का रूप देने के लिए आरोपियों ने नीरज का शव ऑटो के नीचे दबा दिया था।

पुलिस कार्रवाई: एसएसपी बुलंदशहर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना शिकारपुर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त गौरव और पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी ओमवीर की तलाश जारी है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.