बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में पुलिस महकमे के भीतर अनुशासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आदेशों की सरेआम अनदेखी का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में पुलिस महकमे के भीतर अनुशासन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के आदेशों की सरेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। नरौरा थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी, स्थानांतरण आदेश जारी होने के हफ्तों बाद भी अपनी पुरानी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
जानकारी के अनुसार, सिपाही सुरेंद्र डांगर को बीते 23 अक्टूबर को लाइन हाजिर किया गया था, वहीं विकास कुमार का 4 दिसंबर को डिबाई तबादला किया गया था। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के इन स्पष्ट निर्देशों के बावजूद दोनों पुलिसकर्मी नरौरा थाने में ही डटे हुए हैं।
हैरानी की बात यह है कि पूर्व सीओ डिबाई प्रखर पांडे ने इस संबंध में थाना प्रभारी से जवाब भी मांगा था, लेकिन ठोस कार्रवाई से पहले ही उनका स्थानांतरण हो गया। एसएसपी के कड़े रुख के बाद भी पुलिसकर्मियों की यह ‘हठधर्मिता’ विभागीय सांठगांठ की ओर इशारा कर रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या निचले स्तर पर तैनात ये कर्मचारी जिले के कप्तान के आदेशों से भी ऊपर हैं?
बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ीhttps://t.co/IFMjBxAhwh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 19, 2026





















