बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत बुलंदशहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत बुलंदशहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के अनूपशहर क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुए एक दुस्साहसिक जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है।
मामले का विवरण
ग्राम दुगरऊ निवासी प्रेमपाल सिंह ने 14 अप्रैल 2018 को पुरानी रंजिश के चलते संजीव नामक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में थाना अनूपशहर पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
न्यायालय का निर्णय
बुलंदशहर मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी के चलते, आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को एडीजे विनीत चौधरी की अदालत ने प्रेमपाल को दोषी करार दिया। न्यायालय ने अभियुक्त को 07 वर्ष के कठोर कारावास और 20,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा से दंडित किया। पुलिस की इस मुस्तैदी की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ीhttps://t.co/IFMjBxAhwh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 19, 2026





















