खेल डेस्क
अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय युवा ब्रिगेड ने वो कर दिखाया जो आज तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में नहीं हुआ था।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय युवा ब्रिगेड ने वो कर दिखाया जो आज तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में नहीं हुआ था। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा टारगेट चेज करते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया है। भारत ने रिकॉर्ड 10वीं बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाकर अपनी बादशाहत साबित की है।
अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 310 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 311 रन केवल 3 विकेट खोकर बना लिए और 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की यह लक्ष्य 41.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के सबसे बड़े नायक सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज रहे, जिन्होंने संकट के समय धैर्य और आक्रामकता का अद्भुत परिचय देते हुए शानदार शतक जड़ा। उनकी इस पारी ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया।
इस रिकॉर्ड जीत के साथ भारत ने न केवल फाइनल में प्रवेश किया है, बल्कि विरोधियों को कड़ा संदेश भी दे दिया है। अब विश्व विजेता बनने की राह में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया अपना यही विजय रथ फाइनल में भी बरकरार रखेगी।
दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आज लोकसभा में भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर सरकार का पक्ष रखा। 12 बजे सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समझौता राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखकर किया गया है। pic.twitter.com/IBai06nqcD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 4, 2026



















