नर सेवा ही नारायण सेवा: हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने निर्धन कन्या के विवाह में की मदद

बुलंदशहर

बुलंदशहर “नर सेवा ही नारायण सेवा” के ध्येय वाक्य के साथ निरंतर समाज सेवा में जुटे श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर “नर सेवा ही नारायण सेवा” के ध्येय वाक्य के साथ निरंतर समाज सेवा में जुटे श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। ट्रस्ट की खुर्जा शाखा द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में गृहस्थी का सामान भेंट कर उसे सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया गया।

कन्यादान को बताया महादान

बुलंदशहर के सुंदर नगर (आवास विकास-2) निवासी श्रीमती सरोज देवी एवं श्री विजयपाल सिंह की सुपुत्री आयुष्मति अनीता (पूजा) का शुभ विवाहोत्सव 19 फरवरी को संपन्न हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक सोनपाल सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ‘कांटे वाले’ ने नवदंपति को गृहस्थी के लिए आवश्यक सभी सामान प्रदान किया।

ट्रस्ट का संकल्प

मीडिया प्रभारी पवन फौजी ने बताया कि सनातन संस्कृति में कन्यादान ‘महादान’ है। कई परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों के विवाह में असमर्थ होते हैं, ऐसे परिवारों की सहायता के लिए ट्रस्ट सदैव तत्पर रहता है।

इस पुनीत कार्य में कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बाबा, गिर्राज फौजी, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की स्थानीय निवासियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

 

 

Voice Of News24