बुलंदशहर
बुलंदशहर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को ब्लॉक इकाई ऊंचागांव की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय भड़काऊ में संपन्न हुई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर गुरुवार को ब्लॉक इकाई ऊंचागांव की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय भड़काऊ में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की सक्रियता और डिजिटल मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।
सोशल मीडिया पर सक्रियता के निर्देश
जिलाध्यक्ष श्री सुशील कुमार शर्मा ने ब्लॉक कार्यसमिति और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उनके दायित्वों की याद दिलाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आधुनिक युग में शिक्षक हितों की आवाज बुलंद करने के लिए सोशल मीडिया, विशेषकर एक्स (ट्विटर), एक प्रभावी हथियार है। बैठक के दौरान ही सभी पदाधिकारियों के मोबाइल में एक्स अकाउंट अपडेट कराए गए और उन्हें ट्वीट व रिट्वीट करने का प्रशिक्षण दिया गया।

एकजुटता पर बल
जिलामंत्री बाबू सिंह ने कहा कि अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म अनिवार्य है।
मीडिया प्रभारी तेजप्रकाश शर्मा ने दोहराया कि संघ शिक्षकों के सुरक्षित भविष्य के लिए संकल्पित है।
जिला प्रवक्ता मदन मोहन शर्मा ने सभी शिक्षकों से एकजुट रहने की अपील की।

अनुशासन और कार्ययोजना
बैठक में ब्लॉक के सदस्यता और कार्यवाही रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आश्वस्त किया कि प्रांतीय और जिला कार्यसमिति के हर निर्देश का अक्षरशः पालन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक देवेन्द्र सिंह ने की।
इस अवसर पर संरक्षक यतेन्द्र कुमार शर्मा, ब्लॉक मंत्री शकील अहमद, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र विष्ट सहित ब्लॉक कार्यसमिति एवं संघर्ष समिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ीhttps://t.co/IFMjBxAhwh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 19, 2026




















