बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के किसानों के ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बुलंदशहर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के किसानों के ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बुलंदशहर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। पहासू थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर और तीन ट्रॉलियाँ बरामद की हैं।
गिरफ्तारी और पहचान
पुलिस टीम ने खुरियावली भट्टे के पास घेराबंदी कर अलीगढ़ निवासी विवेक उर्फ दीपू (निवासी चंदौस) और गवेंद्र (निवासी लोधा) को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर और अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की गई तीन ट्रॉलियाँ बरामद हुईं।
वारदात करने का तरीका
पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में रेकी करते थे और फिर मौका पाकर किसानों के वाहनों को पार कर देते थे। बरामद की गई ट्रॉलियाँ जवाँ, गभाना (अलीगढ़) और पहासू के जटोला गांव से चोरी की गई थीं।
पुलिस की कार्रवाई
पहासू पुलिस के अनुसार, यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और किसानों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस खुलासे के बाद स्थानीय किसानों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
बुलंदशहर: डिबाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ीhttps://t.co/IFMjBxAhwh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 19, 2026




















