गाजियाबाद में खौफनाक सुसाइड: ऑनलाइन गेम की लत और कोरियन प्रिंसेस’ बनने के जुनून ने ली 3 बहनों की जान

गाजियाबाद

गाजियाबाद जनपद की एक हाईराइज सोसायटी में बुधवार देर रात एक ऐसी घटना घटी जिसने डिजिटल युग में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गाजियाबाद जनपद की एक हाईराइज सोसायटी में बुधवार देर रात एक ऐसी घटना घटी जिसने डिजिटल युग में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों (उम्र 16, 14 और 12 वर्ष) ने नौवीं मंजिल से कूदकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में इस आत्मघाती कदम के पीछे ऑनलाइन गेमिंग की जानलेवा लत और कोरियाई संस्कृति के प्रति सनक की बात सामने आ रही है।

पूजा घर का दरवाजा बंद कर लगाई छलांग

सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 12:30 बजे की है। तीनों बहनों ने घर के पूजा वाले कमरे को अंदर से बंद किया और खिड़की के पास कुर्सी लगाकर एक-एक कर नीचे छलांग लगा दी। बच्चियों के पिता, जो एक फॉरेक्स ट्रेडर हैं, अपनी दोनों पत्नियों के साथ घर में ही मौजूद थे, लेकिन जब तक उन्हें भनक लगती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले को लेकर क्या कहा

पुलिस के अनुसार, तीनों बच्चियां अपने पिता के साथ रहती थीं, जो पेशे से फॉरेक्स ट्रेडर हैं. सबसे बड़ी बेटी उनकी पहली पत्नी से थी, जबकि दो छोटी बेटियां दूसरी पत्नी से जन्मी थीं. घटना के समय तीनों अपनी-अपनी मां के साथ ही मौजूद थीं. सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह के हवाले से बताया गया कि बुधवार रात करीब 12:30 बजे तीनों बच्चियां पूजा वाले कमरे में गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद उन्होंने एक कुर्सी का इस्तेमाल करते हुए खिड़की से एक-एक कर छलांग लगा दी. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई .

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.